Mansoon: मानसून से पहले बेंगलुरू में बाढ़ की चेतावनी, 1 सेंटीमीटर की भी बारिश कर देगी बुरा हाल

Mansoon: बेंगलुरू को लेकर सरकारी एजेंसी की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमे चेतावनी दी गई है कि एक सेंटीमीटर की भी बारिश होती है तो यहां पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। 1

rain

Mansoon: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में इस महीने की शुरुआत में हुई बारिश की वजह से कई जगह पर जलभराव देखने को मिला था। आईटी कोरिडोर, व्हाइटफील्ड, महादेवपुरा सहित कई निचले क्षेत्र के इलाकों में सड़क पर पानी भर गया था।

जिसके बाद एक बार फिर से शहर की बारिश से निपटने की तैयारी पर सवाल खड़ा हो गया है। ऐसे में मानसून से ठीक पहले निकाय रिपोर्ट जो सामने आई है उसमे कहा गया है कि कुछ इलाकों में अगर एक सेंटीमीटर की भी बारिश हुई तो यहां पर जलभराव और बाढ़ का संकट आ सकता है।

इस रिपोर्ट को हाल ही में बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका की ओर से कर्नाटक स्टेट नैचुरल डिजास्टर मॉनिटरिंग सेंटर के पास जमा किया गया है। रिपोर्ट में 226 इलाकों की शहर में पहचान की गई है, जहां बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। यहां पर अगर एक सेंटीमीटर की भी बारिश हो गई तो बाढ़ जासे हालात हो सकते हैं।

जिन इलाकों को लेकर यह चेतावनी जारी की गई है, उसमे मुख्य रूप से पानाथूर मेन रोड या विब्योर हाई स्कूल रोड और थुबराहल्ली शामिल हैं। यहां पर अगर एक सेंटीमीटर की भी बारिश हुई तो बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। वहीं अगर तीन सेंटीमीटर की बारिश हुई तो कल्याण नगर रिंग रोड पर बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।

केके पुरम, महादेवपुरा, विज्ञान नगर, आईटीपीबी मेन रोड, टिन फैक्ट्री में अगर 4 सेंटीमीटर की बारिश भी हुई तो यहां के हालात मुश्किल हो सकते हैं और बाढ़ आ सकती है।

अगर 5 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होती है तो बेलांदूर, एचएएल सेकेंट स्टेज और डोडानेकुंडी के हालात बिगड़ सकते हैं।

अगर 10 सेंटीमीटर से अधिक की बारिश होती है तो रमनगांवडंडाहल्ली, गंगोत्री रोड, हेन्नूर रोड, यमालूर और विद्यापीठ सर्कल की हालत बिगड़ सकतीहै।

रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट जोन में बाढ़ का खतरा काफी ज्यादा है, यहां पर तकरीबन 60 अतिसंवेदनशील इलाके हैं। जबकि वेस्ट और साउथ जोन में 40 ऐसे इलाके हैं, महादेवपुरा और बोमनहल्ली दोनों जगह पर 24-24 ऐसे इलाके हैं जहां पर बाढ़ का खतरा काफी अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरआर नगर 23 इलाके, येलाहंका मे 11 और दसहल्ली में 3 ऐसे इलाके हैं जहां पर खतरा अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+