टिकटॉक पर बीवी के लाखों फॉलोअर, अश्लील डांस वीडियो पति तक पहुंचा तो ये हुआ अंजाम

बेंगलुरु। टिकटॉक की वजह से बेंगलुरु के एक कपल की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। 12 साल पहले हुई शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अब तलाक का केस चल रहा है। पत्नी ने टिकटॉक पर अपना वीडियो पोस्ट करना शुरू किया तो उसके फॉलोअर लाखों में हो गए। पत्नी का वीडियो विदेश में नौकरी कर रहे पति तक पहुंचा तो उसने इसका विरोध किया। पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ा कि टिकटॉक के चलते दोनों के बीच सुलह कराने की फैमिली काउंसलर की सारी कोशिश बेकार गई।

सऊदी में नौकरी करते हैं पति

सऊदी में नौकरी करते हैं पति

नगमा और आसिफ (बदला हुआ नाम) की शादी 2008 में हुई थी। उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है। नौकरी के सिलसिले में आसिफ को सऊदी अरब जाना पड़ा। 2014 में कपल को एक बच्चा भी हुआ। तीन साल पहले नगमा को किसी ने टिकटॉक के बारे में बताया और जल्दी ही उसने इस पर वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया। नगमा के फॉलोअर बढ़ने लगे तो और उसका उत्साह बढ़ गया।

पति तक पहुंचा वीडियो

पति तक पहुंचा वीडियो

2019 की शुरुआत में ही पति के उस वक्त होश उड़ गए जब उसके पास बीवी का टिकटॉक वीडियो एक दोस्त ने भेजा। अश्लील डांस के वीडियो पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स थे। वीडियो देख पति को बुरा लगा और उन्होंने बीवी को कॉल कर वीडियो के बारे में पूछा। इस मामले में पति-पत्नी का विवाद बढ़ा तो आसिफ सऊदी अरब से नौकरी छोड़कर बेंगलुरु आ गए।

नगमा ने फिर सच को स्वीकार किया

नगमा ने फिर सच को स्वीकार किया

पहले तो नगमा ने पति से कहा कि वह टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट नहीं करती है लेकिन जब आसिफ ने उसे बहुत सारे वीडियो दिखाए तो फिर उसने इस सच को स्वीकार कर लिया। इसके बाद आसिफ मामले को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने फिर दोनों को फैमिली काउंसलर के पास भेजा।

बीवी ने कहा- टिकटॉक नहीं छोड़ूंगी
फैमिली काउंसलर ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बीवी ने टिकटॉक छोड़ने से मना कर दिया। नगमा ने कहा कि वह अपने लाखों फैन्स को निराश नहीं कर सकती। अब दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है और बच्चे की कस्टडी के लिए दोनों केस लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+