Karnataka: कांग्रेस MLA प्रदीप ईश्वर की बिग बॉस कन्नड़ में एंट्री, जानें डीके शिवकुमार क्या बोले?
Karnataka MLA Bigg Boss: लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' कन्नड़ का 10वां सीजन इस रविवार से शुरू चुका है। शो को कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप होस्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो के इस बार के सीजन में टोटल 19 कंटेस्टेंट हैं, जिनमें से सबके चौंकाने वाला नाम चिक्काबल्लापुर के कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर का हैं।
प्रदीप ईश्वर की बिग बॉस के घर में एंट्री हो चुकी है। ऐसे में जब कर्नाटक के डिप्टी सीएम से इस बारे में पूछा तो जानिए उन्होंने क्या कहा?

कर्नाटक कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर की बिग बॉस कन्नड़ में एंट्री के बारे में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि यह उनकी "व्यक्तिगत पसंद" थी।
कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा,"ऐसे जन प्रतिनिधि भी हैं, जिन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया है। मुझे यकीन है कि वह एक विधायक के रूप में अपना काम करना जारी रखेंगे। बिग बॉस कन्नड़ में प्रवेश करना उनकी व्यक्तिगत पसंद है और किसी को भी उन्हें ऐसा करने से रोकने का अधिकार नहीं है।"
बता दें कि बिग बॉस टीम ने सोमवार को स्पष्ट किया कि प्रदीप ईश्वर ने गेस्ट के रूप में घर में प्रवेश किया था। हालांकि बाद में विधायक प्रदीप ने कहा कि अतिथि भूमिका के लिए उन्हें जो पैसा मिला है, वह एक अनाथालय को दान कर दिया जाएगा।
कांग्रेस विधायक के रिश्तेदारों के मुताबिक प्रदीप ईश्वर अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए बिग बॉस के घर गए हैं। प्रदीप ने बिग बॉस से मिलने वाली रकम उन बच्चों को देने का फैसला किया है, जिनके माता-पिता नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications