Karnataka Elections 2023: BJP के बाद अब कांग्रेस का घोषणा पत्र, जानें चुनावी वादे

Karnataka Congress Manifesto: कर्नाटक चुनाव के लिए राजनीतिक दल जमकर प्रचार में जुटे है। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस ने राज्य की जनता के लिए वादों का पिटारा खोला है। पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है।

Karnataka Congress Manifesto

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के घोषणा पत्र के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक की जनता के सामने पार्टी की ओर से घोषणा पत्र जारी किया है।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली के साथ पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। पार्टी ने मैनिफेस्टो में वादा किया है कि सरकार में आने के बाद कर्नाटक में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी।

इसके अलावा परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए मिलेंगे। बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को दो साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति माह भत्ता मिलेगा।

वहीं अन्नभाग्य योजना के तहत 10 किलो चावल की गारंटी भी दी गई है। अगले 5 सालों में किसान कल्याण के लिए 1.5 लाख रुपए का वादा किया है। फसल नुकसान के बाद मुआवजे के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी रखथा है। साथ ही दूध पर सब्सिडी को 5 रुपए से बढ़कर 7 रुपए करने का वादा किया है। नारियल किसानों और अन्य के लिए MSP सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही नियमित केएसआरटीसी/बीएमटीसी बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया जाएगा। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए अपने घोषणापत्र में कहा है कि पार्टी सहानुभूतिपूर्वक उन पेंशनभोगी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस के विस्तार पर विचार करेगी, जो 2006 से सेवा में शामिल हुए हैं।

वहीं पार्टी ने गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए हर साल 500 लीटर कर मुक्त डीजल देने का वादा किया है। रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को प्रति माह 5000 रुपये का विशेष भत्ता और प्रति वर्ष एक महीने का अतिरिक्त वेतन प्रदान करने का भी वादा किया है।

एक दिन पहले आया था बीजेपी का मैनिफेस्टो

कांग्रेस के एक दिन पहले यानी सोमवार को बीजेपी ने कर्नाटक के लिए घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने, बीपीएल कार्ड धारकों को तीन गैस सिलेंडर देने सहित 16 बड़े वादे किए हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होगा, जिसके परिणाम 13 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+