Karnataka Election 2023: प्रियंका गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'अबकी बार बदलाव जरूर आएगा'

कर्नाटक विधानसभा चुनाव रैली में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 3.5 साल में सरकार चलाई, लेकिन, वे अपना चेहरा दिखा पा रहे हैं।

priyanka gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। वहीं, राजनैतिक पार्टियों के बीच तकरार तेजी पकड़ती जा रही है। चुनाव रैली के दौरान बीजेपी पर हमला बोला है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक में 3.5 साल सरकार चलाई लेकिन, न तो वे अपना चेहरा दिखा पा रहे है और न ही वे आपके सामने बोल पा रहे हैं। अबकी बार बदलाव जरूर आएगा। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के पास कर्नाटक के लोगों की परेशानियों की लिस्ट नहीं है, उनके पास पीएम मोदी को दी गई गालियों की लिस्ट है।

वहीं, कर्नाटक में अमित शाह ने रैली के दौरान कांग्रेस पर करारा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में गरीबों की चिंता नहीं की, किसानों की चिंता नहीं की, विकास की चिंता नहीं की, कर्नाटक की सुरक्षा नहीं की। कांग्रेस ने केवल और केवल एटीएम बनकर दिल्ली में धन पहुंचाने की चिंता की। वहीं, जब से कर्नाटक में बीजेपी आई तब तब कर्नाटक में विकास, सुरक्षा की चिंता की।

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। एक चरण में होने वाले इस मतदान के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। वहीं, कर्नाटक में चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+