चर्च स्ट्रीट ब्लास्ट: पटना के सिमी के दो आतंकियों से होगी पूछताछ
बैंगलुरु। बैंगलुरु चर्च स्ट्रीट ब्लास्ट मामले में बैंगलुरु पुलिस सिमी के दो आतंकियों से पूछताछ करेगी। पुलिस हैदर अली और रियाज नाम के दो आतंकियों से पूछताछ करेगी, इसके लिए पुलिस ने पटना हाईकोर्ट से इजाजत भी हासिल कर ली है।

दरअसल हैदर अली और रियाज नाम के दोनों ही आतंकियों के संबंध पटना ब्लास्ट और बोधगया हमले से हैं। ऐसे में बैंगलुरु पुलिस का मानना है कि इनका संबंध बैंगलुरु चर्च स्ट्रीट ब्लास्ट से हो सकता है। ऐसे में इनसे पूछताछ करने के लिए पुलिस इन्हें पटना से बैंगलुरु लेकर आने की तैयारी कर रही है।
बैंगलुरु पुलिस के करीबी सूुत्रों के मुताबिक पटना ब्लास्ट और बोधगया ब्लास्ट में उसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, जिसका इस्तेमाल बैंगलुरु चर्च स्ट्रीट ब्लास्ट में किया गया। ऐसे में पुलिस को शक है कि इन दोनों ही आतंकियों से धमाके से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल की जा सकती है। गैरतलब है कि हैदर अली और रियाज को 7 महीने पहले एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications