कर्नाटक: धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर बेलगावी में ईसाई परिवार पर हमला, महिला पर फेंकी उबली हुई सब्जी

बेंगलुरू, 03 जनवरी: कर्नाटक में धर्म परिवर्तन के आरोप में एक दक्षिणपंथी संगठन ने एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। दक्षिणपंथी हिंदुत्व संगठन के लोगों ने राज्य के बेलगावी जिले में एक परिवार पर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना 29 दिसंबर को बेलगावी जिले के मुदालगी इलाके की बताई जा रही है।

Karnatak conversion allegations
file photo
Karnatak conversion allegations

आरोप है कि पादरी अक्षय कुमार करगानवी अपने घर पर प्रार्थना कर रहे थे, तभी दक्षिणपंथी समूह के लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और जबरन प्रार्थना बंद कराने लगे। इसी के साथ उन्होंने परिवार पर पड़ोसियों को अवैध रूप से धर्म परिवर्तित करके ईसाई बनाने का आरोप लगाकर हमला कर दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में पादरी की पत्नी कविता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके शरीर पर उबली हुई सब्जी फेंक दी, जिसका बेलगावी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि बीचबचाव करने आई एक और महिला पर उन्होंने हमला किया। घटना के बाद घटप्रभा पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आरोपियों की पहचान शिवानंद शिवलिंगप्पा, रमेश दंडपुर, परसप्पा बाबू, फकीरप्पा बागेवाड़ी, कृष्णा कांतिकर, चटन राजेंद्र और महंतेश बसलिंगप्पा के रूप में हुई है। सभी पुरुष मुदालगी के रहने वाले हैं। कथित हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+