बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज
बेंगलुरू, 18 सितंबर। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ कर्नाटक की लोकायुक्त पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन सभी लोगों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप हैं, जिसके चलते ये केस दर्ज किए गए हैं। लोकायुक्त पुलिस ने यह केस शुक्रवार को दर्ज किया है। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह एफआईआर अलग-अलग धाराओं में दर्ज की है। प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट व आईपीसी की की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
Recommended Video
बता दें कि सोशल एक्टिविस्ट टीजे अब्राहम ने इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि येदियुरप्पा और उनके परिवार ने बैंगलोर डेवलपमेंट अथॉरिटी का कॉन्ट्रैक्ट देने के बदले घूस ली है। आरोप है कि कोंडासापुरवा में में बीडीए के अपार्टमेंट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इसी कॉन्ट्रैक्ट में घूस देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने बिल्डर से घूस लिए थे, जिसे फर्जी कंपनियों के जरिए उन्हें दिया गया था। यह पूरा मामला वर्ष 2019-21 के बीच का है जब येदियुरप्पा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने 7 सितंबर को इस पूरे मामले की नए सिरे से सुनवाई की बात कही थी। जिसके एक हफ्ते बाद येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। इस पूरे मामले में येदियुरप्पा के अलावा उनके बेटे बीवआई विजयेंद्र के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, जोकि प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही पोते शशिधर माराडी, दामाद संजय श्री, व्यापारी, चंद्रकांत रामलिंगम, विधायक और पूर्व बीडीए अध्यक्ष एसटी सोमशंकर, आईएएस अधिकारी जीसी प्रकाश, के रवि और विरुपक्षप्पा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।