आज औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे येदियुरप्पा

माना जा रहा है कि येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी के बाद कर्नाटक में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी और लिंगायत समुदाय के समर्थन से पार्टी अपना खोया जनाधार पाने में कामयाब रहेगी। हालांकि इस तरह की खबरें आ रही हैं कि येदियुरप्पा शिमोगा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से उनके बेटे बी एस राघवेंद्र चुनाव लड़ते हैं।
येदियुरप्पा ने भाजपा की तरफ से मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने का स्वागत किया था। उनका मानना है कि मोदी के नेतृत्व में देश की जनता भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने का मौका देगी। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले देश में मोदी की स्वीकार्यता पर सवाल उठाये जा रहे थे लेकिन तीन राज्यों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद, शीर्ष नेतृत्व आगामी चुनाव में जीत को लेकर आशावादी है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी में मची आपसी कलह के कारण भाजपा को बुरी तहर हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications