karnataka assembly election 2023: चिक्कमगलुरु पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने पहुंची दुल्हन, यूजर्स कर रहे तारीफ

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। इस दौरान एक दुल्हन ने अपने मतदान का प्रयोग किया। शादी के बीच में मतदान को अहमियत देने के लिए दुल्हन की तारीफ हो रही है।

चिक्कमगलुरु बूथ पर दुल्हन ने किया मतदान

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग की जा रही है। इस दौरान कर्नाटक के चिक्कमगलुरु विधानसभा क्षेत्र में एक दुल्हन अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान स्थल पर पहुंची।

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु के पोलिंग बूथ नंबर 165 पर एक सजी धजी ड्रेस में दुल्हन ने अपने मत का प्रयोग किया। दुल्हन की साड़ी और गले में माला देखकर वो आश्चर्य का केंद्र बन गई।

वहीं, सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'ये चित्र भारतीय लोकतंत्र पर आस्था को दर्शाता है, अन्यथा कई लोग ऐसे हैं जो मतदान के दिन घरों से निकलते नहीं हैं सिर्फ ट्विटर पर ज्ञान देते हैं।'

बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए इस समय मतदान चल रहा है। वहीं, कर्नाटक में 2615 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+