'एक जून से न करें बिजली बिल भुगतान', कर्नाटक में कांग्रेस के वादे को लेकर बीजेपी नेता ने कही ये बात
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कांग्रेस के 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे को लेकर कहा कि एक जून से बिजली बिल माफ न होने पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की पांच गारंटी में से एक 200 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बीजेपी ने एक टाइमलाइन दे दी है। मैसूर के सांसद और बीजेपी नेता प्रताप सिम्हा ने कांग्रेस के वादे का हवाला देते हुए लोगों से 1 जून से बिजली बिल न भुगतान करने की बात कही है।
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। जब कांग्रेस ने कर्नाटक में 135 सीटें जीतकर सत्ता में आई। इसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने सीएम के रूप में शपथ ली। साथ ही अपनी सभी गारंटियों को जल्द ही लागू करने का वादा किया।
वहीं, भाजपा ने नई सरकार को बिना किसी शर्त के योजनाओं को लागू करने के लिए एक जून तक का समय दिया है। अगले महीने तक मुफ्त बिजली योजना लागू नहीं हुई तो बीजेपी सड़कों पर उतरेगी।
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने घोषणा की कि वो मुफ्त बिजली योजना को लागू करने की मांग को लेकर मैसूरु-कोडागु क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर खपत अधिक है तो पहले 200 यूनिट को फ्री माना जाए और केवल अंतर की राशि का भुगतान किया जाए।
इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा कि 1 जून से, यदि आप 200 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि ये उनके लिए भी मुफ्त होगा। वो गरीब नहीं हैं, इसका मतलब है कि ये सभी के लिए मुफ्त है। 1 जून से मै मैसूरु और कोडागु क्षेत्रों में विरोध शुरू करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications