कर्नाटक चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कांग्रेस में शामिल हुए लक्ष्मण सावदी

पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने बीजेपी पार्टी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।

Karnataka

10 मई को कर्नाटक में चुनाव होने को हैं, लेकिन उससे पहले ही राज्य में बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसकी जानकारी कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दी।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि उनकी कोई शर्त नहीं रही, उन्हें लगता है कि उनका अपमान किया गया है। ऐसे बड़े नेताओं को कांग्रेस पार्टी में लाना हमारा कर्तव्य है। वहीं, 9 से 10 विधायक हमसे जुड़ना चाहते हैं। लेकिन हमारे पास समायोजित करने के लिए जगह नहीं है।

इसके साथ ही पूर्व सीएम सिद्धरमैया ने बताया कि सावदी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी को उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था। उनकी एक ही शर्त है कि उनके साथ ठीक से बर्ताव किया जाए। ये तो 100 फीसदी पक्का है कि उन्हें अठानी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट मिलेगा और मुझे उम्मीद है वो अपनी विधानसभा सीट जीतेंगे।

बता दें कि साल 2018 में बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में निकलकर सामने आई थी, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ने 80 और 37 सीटें ही जीतीं। वहीं, कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ें: 'गंदे कपड़े नहीं तुम्हारी सोच है', TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने BJP नेता की शूर्पणखा टिप्पणी पर की निंदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+