'गंदे कपड़े नहीं तुम्हारी सोच है', TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने BJP नेता की शूर्पणखा टिप्पणी पर की निंदा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने विजयवर्गीय की शूर्पणखा वाली टिप्पणी पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम बंगाली है, हमारे कपड़े गंदे नहीं, आपकी सोच गंदी है।

MAHUA MOITRA

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का युवतियों के कपड़े को लेकर दिया गया बयान इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों के बोलते हुए कहा कि गंदे कपड़े पहनने वाली लड़किया शूर्पणखा लगती हैं। वहीं, इस मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कैलाश विजयवर्गीय की सोच को गंदा बताया है।

टीएमसी महुआ मोइत्रा ने अपने ट्वीट में एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं और भक्तों के लिए शुक्रवार सुबह का संदेश। हम बंगाली महिलाएं हैं,, हम जो चाहें पहनती हैं। हम जो चाहते हैं वो खाते हैं। हम जिसे चाहते हैं उसकी पूजा करते हैं। हमारे कपड़े 'गंदे' नहीं हैं, आपकी सोच 'गंदी' है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने भी विजयवर्गीय पर महिलाओं के अपमान के आरोप में कार्रवाई की मांग की हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला विंग की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि एक तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना का कार्यक्रम कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इनकी मानसिकता ही विकृत है।

आखिर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं आज भी जब रात में घर के लिए निकलता हूं, तो कुछ पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि 5-7 ऐसे दूं कि उनका नशा उतर जाए।'

आगे बोलते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि 'लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं। हम महिलाओं को देवी बोलते हैं, उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता. बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं। अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है, जरा अच्छे कपड़े पहनो यार, बच्चों में आप संस्कार डालिए।'

ये भी पढ़ें: भाजपा पर ममता का तीखा हमला, बोलीं- मैं यूं ही ताज महल से दूरी नहीं बना लूंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+