मैंगलोर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे दुबई जा रहे यात्री
मैंगलोर एयरपोर्ट पर एक विमान, पक्षी के टकरा जाने के बाद हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गया।

मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान हादसे का शिकार होते होते बच गया। दुबई जा रहे इंडिगो के एक विमान से पक्षी टकरा जाने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सुबह 8.30 पर विमान उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार था। उसी दौरान विमान के एक विंग से पक्षी टकरा गया। पायलट ने घटना के बारे में तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित कर टेक ऑफ को रद्द कर दिया।
विमान के टेक ऑफ के बाद सभी 160 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही विमान को पूरी तरह से इंजीनियरिंग निरीक्षण के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया।
अधिकारियों ने यात्रियों के दुबई जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। यात्रियों को दुबई ले जाने के लिए दूसरे विमान में बैठाया गया। साथ ही दुबई के लिए उड़ान 11.05 पर तकनीशियनों के निरीक्षण के बाद ही भरी गई।












Click it and Unblock the Notifications