कर्नाटक: सड़क पर जा रहे शख्स पर अचानक बरस पड़ी मौत, CCTV में कैद हुआ मामला
कर्नाटक में बाइक सवार पर पेड़ गिरने से उसने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया।
कर्नाटक के उडुपी के बेलमन में गुरुवार तेज बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया। बरगद का पेड़ एक बाइक सवार व्यक्ति के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
रात के अंधेरे में तेज बारिश के दौरान बरगद का पेड़ रास्ते में गिर पड़ा। पीड़ित प्रवीण आचार्य अपनी मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे। इस हादसे में प्रवीण आचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज हवाओं के काणर पेड़ जोर जोर से हिर रहा था, जिस कारण पेड़ अचानक उखड़ गया और नीचे गिर गया। बाइक सवार के ऊपर पेड़ इतनी जोर से गिरा। राहगीरों ने बाइक सवार को उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान प्रवीण की अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रही। दक्षिण कन्नड़, उडुपी कोडागु और चिक्कमगलुरु सहित 13 जिलों में काफी तेज बारिश हुई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, उडुपी जिले के मणिपुर ग्राम पंचायत में 24 घंटे की अवधि के दौरान 311 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications