राइड कैंसिल करने पर महिला को थप्पड़ मारने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, 4 दिन पड़ेंगे जेल में काटने
Bengaluru Auto Driver: बेंगलुरु के उस ओला ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसने राइड कैंसिल करने पर एक महिला सवारी को गाली दी थी और उसे थप्पड़ मारा था। सोशल मीडिया पर घटना को वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। ऐसे में अब गुरुवार को मगदी रोड पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
ड्राइवर आर मुथुराज पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। ऐसे में उसे जमानत के लिए आवेदन करने से पहले चार दिन जेल में बिताने होंगे। इतना ही नहीं द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 46 वर्षीय ड्राइवर को कम से कम 30,000 रुपए की कानूनी फीस भी देनी होगी।

इस मामले में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर की हरकतें अस्वीकार्य थीं और अदालत मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, "यह एक दुष्टतापूर्ण कृत्य था। आरोपी ने दिनदहाड़े एक युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, क्योंकि उसने राइड कैंसिल कर दी थी। इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है, और हमने अपराध की गंभीरता को प्रदर्शित करने के लिए उसे अदालत के सामने लाने का फैसला किया।
एक जांच अधिकारी के हवाले से बताया गया कि राइड-हेलिंग ऐप ओला से जुड़े ड्राइवर को चार दिन जेल में बिताने होंगे। उन्होंने कहा, "उसे जमानत के लिए आवेदन करने के लिए सोमवार तक इंतजार करना होगा, और अगर जमानत मिल भी जाती है, तो मंगलवार या बुधवार तक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होगी।"
रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर ने गुस्से में आना स्वीकार किया, लेकिन अपने कार्यों को सही ठहराने में असमर्थ था। जेल की सजा और कानूनी खर्चों का सामना करने के अलावा ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट भी कैंसिल कर दी जाएगी।
जानिए क्या था पूरा मामला?
बता दें कि यह सब तब शुरू हुआ जब बेंगलुरु की एक महिला और उसकी सहेली ने एक ही जगह के लिए अलग-अलग सवारी बुक की। उनमें से एक ने अपनी सवारी रद्द कर दी, क्योंकि दूसरा ऑटो पहले आ गया। युवती ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था कि उसकी दोस्त अपनी क्लास मिस ना करे, उन्होंने कहा कि "बंगलुरु में ऑटो अक्सर सवारी कैंसिल कर देते हैं या एक्स्ट्रा पैसे मांगते हैं"।












Click it and Unblock the Notifications