बेंगलुरु: होमवर्क ना करने पर 7 साल की छात्रा को बेल्ट से पीटा, मामला दर्ज

बैंगलुरू। बैंगलुरु में एक स्कूल छात्रा की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बाहरी बेंगलुरु के नेलामंगला इलाके में स्थित सेंट जोसफ स्कूल का है, जहां 7 साल की छात्रा की चमड़े की बेल्ट से पिटाई की गई। जानकारी के मुताबिक ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर ने दूसरी कक्षा में पढञने वाली बच्ची को होमवर्क न करने पर बेल्ट से पीटा।

Bengaluru Girl Beaten With Leather Belt

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जब छात्रा बिना होमवर्क किए क्लास में पहुंची तो टीचर को गुस्सा आ गया और उसने छात्रा को चमड़े की बेल्ट से बुरी तरह पीटाई कर दी। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने घरवालों को इस बारे में बताया। पिता ने जब बच्ची के शरीर पर पड़े पिटाई के निशानों को देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने फौरन पुलिस में इसकी शिकायत की।

पुलिस की मानें तो पहले भी इस टीचर के खिलाफ बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आ चुका है। टीचर के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी ने अब तक मामला दर्ज नहीं कराया था। अब जब बच्ची के पिता ने टीचर की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस उसके खिलाफ जस्टिस जुवेनाइल एक्ट 82 समेत आईपीसी की कई धाराओं के तहत कार्रवाई करने का मन बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+