रिलेशन बनाते समय 67 वर्षीय बिजनेसमैन की हुई मौत, राज न खुले इसलिए शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिल फेंका शव

बेंगलुरु के जेपी नगर में 17 नवंबर को एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला था। जांच से पता चला है कि शव को उसकी प्रेमिका और उसके रिश्तेदारों ने फेंका था। व्यक्ति की मौत संबंध बनाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने के चलते हुई थी। पुलिस के मुताबिक 67 वर्षीय एक बिजनेसमैन का एक 35 वर्षीय विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। 16 नवंबर को 5 बजे के आसपास व्यक्ति महिला के घर गया था और शारीरिक संबंध के बनाने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा आ गया, जिससे उसकी बेड पर ही मौत हो गई।

man died during sex

बदनामी के डर से महिला ने फेंका था शव
व्यक्ति की मौत होने के बाद 35 वर्षीय महिला घबरा गई। साथ ही वह इस बात को लेकर डर गई कि अगर लोगों को उसके अफेयर के बारे में पता चलेगा तो बदनामी होगी। इसके बाद महिला ने अपने पति और भाई को बुलाया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर बिजनेसमैन के शव को एक प्लास्टिक बैग में डालकर फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने पूरा सच्चाई बता दी है। महिला का कहना है कि वह नहीं चाहती थी कि उसके संबंध के बारे में लोगों को पता चले।

बहू के घर जाने की बात कहकर गया था प्रेमिका के घर
पुलिस के मुताबिक बिजनेसमैन के घरवालों से भी पूछताछ कर ली गई है। बिजनेसमैन के घरवालों ने बताया कि वह अपनी बहू के घर जाने की बात कहकर घर निकला था। लेकिन जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक बिजनेसमैन को स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की समस्याएं थीं और अगस्त में उसका एंजियोग्राम भी हुआ था।

कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने की जांच तो खुल गया राज
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की डिटेल्स के आधार पर जब जांच की गई तो, उसका आखिरी लोकेशन महिला के घर मिला था। जिसके बाद जांच की गई तो परत दर परत सच सामने आ गया है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के दावों की जांच की जाएगी कि क्या वह सच बोल रही है? इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- इमरान खान के लिए छलका एमएच बेग का दर्द, कहा- तभी सुधरेंगे भारत- पाक संबंध जब वहां होगी शांति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+