Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान के लिए छलका एमएच बेग का दर्द, कहा- तभी सुधरेंगे भारत- पाक संबंध जब वहां होगी शांति

पाकिस्तान में इमरान खान और उनकी पार्टी पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री एमएच बेग का एक बयान सामने आया है।

MH Baig over Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान और उनकी पार्टी पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री एमएच बेग का एक बयान सामने आया है। उन्होंने इमरान खान को पाकिस्तान का ईमानदार प्रधानमंत्री बताया और कहा कि हमें पाक में शांति के लिए दुआ करनी चाहिए। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य के संबंध उस देश में लोगों की शांति पर निर्भर करते हैं।

MH Baig

जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री एमच बेग ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान में आशांति पर बात की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हालत खराब हैं। इमरान खान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, "वे एक निर्वाचित प्रधानमंत्री थे। जिन पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा लेकिन साबित नहीं हो पाया। बाद में उन्हें गोली भी मारी गई। हमें पाकिस्तानियों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए कि वे शांति रहें। जब वे शांति से रहेंगे तो स्वाभाविक रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सुधरेंगे"।

जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीच के दौरान कहा कि मैं जम्मू कश्मीर में ही रहता हूं। और यहां के हालात से पूरी तरह अवगत हूं। कुछ लोग यहां अस्थिरता और सुरक्षा की भावना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले की दिनों की तुलना में जम्मू कश्मीर में स्थिरता, सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई है। आतंकी हिंसा में काफी कमी आई। यहां पहले की तरह रोज रोज हत्याएं, मुठभेड़ और बम धमाके नहीं होते। लेकिन घाटी के हालात पर उन्होंने पाकिस्ता में अशांति को जिम्मेदार ठहराया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+