ऑटो ड्राइवर की बहादुरी, गैंगरेप से बचाई लड़की
ऑटो ड्राइवर की बहादुरी, गैंगरेप से बचाई लड़की
बेंगलुरू। बेंगलुरू में एक ऑटो ड्राइवर ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक लड़की को गैंगरेप से बचा लिया। रात के एक बजे उसने युवती के साथ कुछ लोगों को जबरदस्ती करते देखा तो ना सिर्फ अपने साथियों को बुलाया बल्कि पुलिस को भी सूचना दी। इसका नतीजा ये निकला कि लड़की उनसे छूट गई।

एनबीटी की खबर के अनुसार, पेशे से ऑटो ड्राइवर 32 वर्षीय असगर पाशा ने शुक्रवार रात करीब 1 बजे बेंगलुरु के यशवंतपुर में थे। उन्होंने देखा कि स्टेशन के पास कुछ लोग नशे की हालत में एक युवती को जबरदस्ती घसीटकर ले जा रहे हैं। पाशा ने होशियारी दिखाते हुए तीन दोस्तों को बुलाया और पुलिस को भी जानकारी दी। तब तक उनके साथी और पुलिस आती वो लोग लड़की को लेकर जा चुके थे, पाशा ने युवती की तलाश शुरू की।
पुलिस ने पाशा की मदद से लड़की को स्टेशन के पास ही बने एक गोदाम से ढूंढ़ निकाला, तीन लोग लड़की को वहां लेकर आए थे और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तीनों लोगों के गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को वहां लाने वाला मुख्य आरोपी फैयाज भी एक ऑटो ड्राइवर ही बताया गया है। पुलिस ने बताया कि इन तीनों की मंशा युवती से गैंगरेप करने की थी लेकिन पाशा की समझदारी से युवती शिकार होने से बच गई।
असगर पाशा ने बताया कि देर रात मैं अपने ऑटो पर बैठा था, तभी मैंने देखा कि ये लड़की को जबरदस्ती घसीटकर ले जा रहा है। तभी मैंने लड़की को बचाने की सोची और अकेले उनसे ना भिड़कर पुलिस को फोन किया।शहर के पुलिस कमिश्नर टी. सुनील कुमार ने असगर की बहादुरी की तारीफ की है और उन्हें अपने ऑफिस में बुलाकर सम्मानित भी किया है।
ये भी पढ़ें- बॉस ने किया रेप, बचकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो वहीं पहुंच की गंदी फरमाइश












Click it and Unblock the Notifications