ज्ञानवापी के बाद अब कर्नाटक में मस्जिद के नीचे मंदिर होने का दावा, तस्वीरें आई सामने
बेंगलुरू, 23 मई: देश में इस वक्त वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। इस बीच कर्नाटक में पुरानी मस्जिद के नीचे मंदिर जैसी वास्तुकला मिली है, जिसके बाद अब विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए मांग की है कि जब तक मस्जिद के दस्तावेजों की पुष्टि नहीं होती, तब तक मस्जिद के जीर्णोद्धार का काम रोक दिया जाना चाहिए।

मस्जिद के नीचे मिली मंदिर की वास्तुकला
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक पुरानी मस्जिद के नीचे एक हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन मिला है। 21 अप्रैल को जुमा मस्जिद में नवीनीकरण कार्य के दौरान मंगलुरु के गुरुपरा तालुक में मलाली मार्केट मस्जिद परिसर में हिंदू मंदिर जैसे आर्किटेक्चर की खोज की गई थी।

मस्जिद में चल रहा मरम्मत का काम
दरअसल, मस्जिद के अधिकारियों की ओर से मरम्मत का काम किया जा रहा था, मस्जिद के एक हिस्से को पहले ही ध्वस्त कर दिया गया था। कुछ हिंदूवादी संगठनों के मुताबिक मस्जिद बनने से पहले यहां पर एक मंदिर मौजूद था। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि दस्तावेजों की पुष्टि होने तक मस्जिद का काम रोक दिया जाए।
Recommended Video

ज्ञानवापी पर मंगलवार को फैसला
बता दें कि यह विवाद उस वक्त सामने आया है, जब देश में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर गर्माया हुआ है। मालूम हो कि ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि मस्जिद का निर्माण 16वीं शताब्दी में एक मंदिर के विध्वंस के बाद किया गया था, जबकि मुस्लिम पक्ष पूजा के स्थान (विशेष प्रावधान) अधिनियम का जिक्र कर रहा है। वहीं अब ज्ञानवापी मामले की याचिकाओं पर वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जिस पर मंगलवार को फैसला आएगा।
फोटो साभार- twitter












Click it and Unblock the Notifications