बेंगलुरू से पांच संदिग्ध आतंकियों को किया गया गिरफ्तार, धमाके की बना रहे थे योजना
बेंगलुरू में सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम जुनैद, सोहैल, उमर, मुदस्सिर और जाहिद है।
जिन लोगों को सीसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है उनके पास से कई विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इन लोगों के मोबाइल फोन को भी सीज किया गया है। इस मामले में जांच चल रही है। सीसीबी की टीम पांच और संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि ये पांचों आरोपी जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, इनके नाम 2017 के मर्डर केस में शामिल है। इन लोगों को बेंगलुरू की सेंट्रल जेल में बंद किया गया था। यहीं पर ये लोग आतंकी के संपर्क में आए थे, यहीं पर इन लोगों को विस्फोटक चलाने की ट्रेनिंग मिली थी। शहर में धमाके का इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि बेंगलुरू में हिंसा की साजिश रचने की योजना बना रहे संदिग्धों को पकड़ने में सीसीबी को सफलता मिली है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से सात पिस्तौल, कई लाइव बुलेट, वॉकी-टॉकी और अ्य सामान मिले हैं। इसमे से एक आरोपी जोकि फरार है उसने ही इन लोगों को हथियार मुहैया कराया था जोकि गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद सीसीबी की टीम ने इन लोगों की लोकेशन को ट्रेस किया और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। सभी संदिग्ध आतंकियों का लिंक जमात ए इस्लामी से है। ये सभी पांच संदिग्ध बेंगलुरू के अलग-अलग इलाकों से हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही इस बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications