बांदा में कांग्रेस पर बरसीं मायावती, कहा- वोटों के लिए तरह-तरह के नाटक करते हैं, सच्चाई कुछ और है

बांदा, 17 फरवरी: उत्तर प्रदेश के बांदा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के वोटों के लिए कांग्रेस तरह-तरह के नाटक करते हैं, जबकि इस पार्टी की सच्चाई ये है कि जब ये सत्ता में होते हैं तब इन्हें इन वर्गों का विकास में उत्थान याद नहीं आता है और न ही इन्हें महिलाओं की भागीदारी याद आती है।

UP election 2022 BSP chief mayawati targets congress in election rally in banda

मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना

मायावती ने भाजपा और योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों का पलायन बढ़ा है। योगी सरकार ने सारा कामकाज प्राइवेट सेक्टर को दे दिया। इससे प्रदेश के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।

यूपी में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है: मायावती

मायावती ने कहा कि जब यूपी में बसपा की सरकार थी तो दूसरे राज्यों में गए यूपी के बेरोजगार भी वापस आ गए थे। बसपा प्रमुख ने दावा किया कि अगर बीएसपी की सरकार बनी तो बेरोजगारों की रोजी-रोटी की व्यवस्था की जाएगी। मायावती ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+