Banda: महिला के साथ घर में घुसकर दो आरोपियों ने की रेप की कोशिश, बोले-'कई दिनों से ताक में थे,आज मिल गया मौका'

Banda News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश बांदा जिले से सामने आई है। यहां एक पीड़ित महिला ने गांव के दो दबंग युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पति काम पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली। इसी दौरान गांव के दो युवक जबरन घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के दोनों दबंग युवकों ने कहा कि 'कई दिनों से ताक में थे, आज मौका मिल गया। तुम्हारे साथ रंगरेलियां मनाएंगे।' पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान पीड़िता ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया।

Banda News

पीड़िता ने बताया कि भागते वक्त दोनों आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला के मुताबिक, उसके पति के काम पर जाने के बाद दोनों आरोपी उसके साथ रेप करने की नीयत से घर में दाखिल हुए थे। जैसे ही उन्होंने महिला से छेड़छाड़ शुरू की तो महिला ने पास में पड़ा डंडा उठा लिया औऱ उन्हें मारने के लिए दौड़ी।

पीड़िता ने बताया कि दोनों युवक वहां से भागे, लेकिन जाते-जाते कह गए कि कभी न कभी अकेले मिलोगी फिर बताएंगे। साथ ही धमकी भी देकर गए कि यदि इस बारे में तुमने किसी को कुछ बताया या शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। वहीं, इस मामसे में एसएचओ संदीप तिवारी ने बताया कि महिल ने गांव के दो युवकों पर छेड़खानी की तहरीर दी है।

शिकायत मिलने पर तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस घटना की गंभीरता से विवेचना की जा रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसी के मुताबिक, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में आऱोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+