मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
बांदा, 14 सितंबर: बांदा जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है मुख्तार की हालत गंभीर है। जेल प्रशासन ने जेल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलह पर मुख्तार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बांदा जेल अधीक्षक प्रभा कांत पांडेय का कहना है कि फिलहाल मीटिंग चल रही है, इसलिए इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है।
हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
मुख्तार अंसार को पंजाब की रोपण जेल से 6 अप्रैल को बांदा जेल लाया गया था। इसके बाद से मुख्तार बांदा जेल में बंद है। इस दौरान मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी की अदालतों में उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। पांच महीने में पहली बार उसे जेल से बाहर कहीं लाया गया है। बताया गया कि बांदा जेल की बैरक में ही मंगलवार की सुबह मुख्तार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पहले उसे जेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। मुख्तार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे अलीगढ़ को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी देकर यूपी में भाजपा ने साधे 6 समीकरण ? जानिए
बता दें, बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी अपनी हत्या किए जाने का आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग कर चुका है। बीते दिनों बाराबंकी में वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी गई है। मुख्तार ने कहा था कि उसे सूचना मिली है कि किसी को उसकी हत्या करने के लिए कहा गया है। यह भी कहा गया है कि जो हत्या कर देगा, उसके घर पांच करोड़ रुपए पहुंच जाएगा। इसके अलावा उसके सारे मुकदमे भी खत्म कर दिए जाएंगे।
Recommended Video