बांदा: शादीशुदा प्रेमी के साथ घूम रही थी युवती, बीच सड़क पर मां ने पकड़ा और फिर...

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो अब चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल, यहां एक मां ने अपनी बेटी और उसके शादीशुदा प्रेमी को बीच सड़क पर पकड़ लिया। मां ने अपनी बेटी के बाल पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इस बीच प्रेमी मौके से फरार हो गया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वहां लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mother caught her daughter with her married lover in Banda

यह है पूरा मामला
शहर की रहने वाली एक युवती कृषि विश्वविद्यालय में संविदा कर्मचारी है। युवती को उसकी मां शनिवार को विश्वविद्यालय छोड़कर आई थी। लेकिन, वह बबलू नाम के शख्स के साथ बाजार में घूमते हुए मिल गई। यह देख युवती की मां ने उसे पकड़ लिया और बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो महिला ने मोबाइल छीनकर तोड़ने का प्रयास भी किया।

दो बच्चों का पिता है प्रेमी
युवती की मां ने कहा- मेरी बेटी को नौकरी का लालच देकर बबलू ने प्रेमजाल में फंसाया है। बबलू दो बच्चों का पिता है। उसकी दो शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी से भी विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में है। कई बार बबलू को समझाया था, लेकिन वह नहीं माना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+