Banda: मोहब्बत में आड़े आया परिवार तो प्रेमी युग्ल ने पी डाई..फिर फांसी के फंदे से झूले

Banda News: बांदा जिले में पिछले एक साल से चल रही लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया। यहां प्रेमी युगल के शव एक ही रस्सी से पेड़ से लटकते मिले हैं।

Banda News

Banda News: बांदा जिले में लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया। यहां साथ-जीने मरने की कसम खाकर घर से निकले एक प्रेमी युगल के शव जंगल में पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। परिवारिक बाधा के कारण दोनों एक साथ तो नहीं सके। इसलिए दोनों ने एक साथ अपनी जान दे दी। दोनों के शव पड़े पर जंगल में लटके मिले हैं।

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों एकत्र कर जांच के लिए लैबे भेजे है। बता दें कि पुलिस को मौके से डाई के पाउच, कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतलें मिली हैं। पुलिस की मानें तो फंदे पर झूलने से पहले दोनों ने डाई भी पी थी।

यह मामला बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास राजपूत और ऊषा राजपूर सजातीय होने के साथ-साथ एक ही गांव और एक ही गल्ली के रहने वाले थे और दोनों के पिता किसान है। बता दें, विकास और ऊषा के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जैसे ही इस बात की जानकारी लड़के के परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने उसकी शादी कही और तय कर दी। विकास की शादी होने से दोनों अलग-अलग हो जाते, उससे पहले दोनों ने इस लव स्टोरी का अंत कर दिया। इसके लिए विकास ने विकास ने मंगलवार को दोपहर बड़ैछा गांव में एक दुकानदार के यहां से लकड़ी बांधने के नाम पर रस्सी भी खरीदी थी।

Recommended Video

      बांदा: जिंदगी से हारकर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम,जानिए पूरा माजरा

      उधर, देर शाम जब दोनों के परिजन घर आए, तो वह घरों से नदारद थे। परिजन ने चुपचाप दोनों की खोजबीन भी की, लेकिन वह नहीं मिले। बुधवार को दोपहर एक बजे के करीब चरवाहों ने जंगल में उनके शव लटके देखे तो परिजनों और पुलिस को खबर दी। सूचना पर नरैनी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

      उन्होंने बताया कि घटनास्थल में बालों में लगाने वाली डाई की तीन पुड़िया, आधा लीटर की दो पेप्सी की बोतल में से एक बोतल में डाई घुली हुई मिली है। एक बोतल में पानी भरा मिला। मृतकों के मोबाइल फोन भी मिले हैं। इनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

      विकास राजपूत मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और बीते मार्च के महीने में फसल काटने के उद्देश्य से वह अपने पिता गुलाब राजपूत के साथ गांव आया था। तब से यह यहीं था। उसका पड़ोस में रहने वाली मृतका ऊषा राजपूत से लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+