IAS अभिषेक सिंह ने पत्‍नी IAS दुर्गा शक्ति नागपाल के बर्थडे पर लिखा-'पापा के बाद आपने सबसे ज्‍यादा...'

IAS Durga Shakti Nagpal का जन्‍म 25 जून 1985 को छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में हुआ। यूपी कैडर में बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पति IAS Abhishek Singh हैं।

IAS Abhishek Singh Wife IAS Durga Shakti Nagpal: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सबसे चर्चित अधिकारियों में से एक अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) को उनके पापा के बाद सबसे ज्‍यादा कौन डांटता है? कौन उनकी जिंदगी में दखल देता है और कौन परेशान करता है?

इन सारे सवालों का जवाब है आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल IAS Durga Shakti Nagpal), जो आईएएस अभिषेक सिंह की पत्‍नी भी हैं। यूपी के बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की छवि दबंग आईएएस की है।

IAS Husband Wife

आईएएस अभिषेक सिंह ने पत्‍नी आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के 38वें जन्‍मदिन पर न केवल ढेर सारा प्‍यारा लुटाया है बल्कि भावुक बातें भी लिखी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

25 जून 1985 को जन्‍मी आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के बर्थडे पर पति आईएएस अभिषेक सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्‍ट शेयर की है, जिसमें आईएएस पति-पत्‍नी की तस्‍वीर है।

तस्‍वीर के कैप्‍शन में आईएएस अभिषेक सिंह ने लिखा कि 'मेरे जीवन को प्यार, अर्थ और फोकस से भरने के लिए धन्यवाद। पापा के बाद अगर मुझे कभी किसी ने इतना डांटा है, दखल दिया है और परेशान किया है तो वो आप हैं। मैं कामना करता हूं कि यह हमेशा-हमेशा चलता रहे 😘 जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार 😘🤗❤️

प्‍यार में धोखा खाकर IAS बने अभिषेक सिंह

  • आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनका जन्‍म 22 अगस्‍त 1990 को हुआ था।
  • अभिषेक सिंह इंस्‍टाग्राम पर 4.7M followers के साथ सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने आईएएस अफसर हैं।
  • आईएएस होने के साथ-साथ अभिषेक सिंह एक बेहतरीन एक्‍टर भी हैं। सिंगर बी प्राक के दिल तोड़ व जुबिन नौटियाल के तुझे भूलना... समेत कई गानों पर अभिनय कर चुके हैं।
  • कॉलेज की पढ़ाई के बाद अभिषेक सिंह को प्‍यार में धोखा मिला तो ये दर्द को ताकत बनाकर यूपीएएसी 2011 में 94वीं रैंक पाकर आईएएस बने गए।

दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्‍यार के लिए छोड़ा पंजाब कैडर

  • दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2009 में 20वी रैंक पाकर पंजाब कैडर में आईएएस बनीं।
  • मूलरूप से रायपुर छत्‍तीसगढ़ की रहने वालीं
  • दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईएएस अभिषेक सिंह से शादी करने के लिए पंजाब कैडर छोड़ यूपी कैडर में आ गईं।
  • दुर्गा शक्ति नागपाल ने नोएडा एसडीएम रहते हुए अवैध खनन मामले सख्‍त कार्रवाई की। तब सपा सरकार को इनका निलंबन तक वापस लेना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+