बांदा में ऑनर किलिंग: प्रेमी-प्रेमिका को पहले कुल्हाड़ी से काटा, फिर जलाया जिंदा
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद लड़की परिजनों ने दोनों को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

प्रियंका ने प्रेमी भोला को बुलाया था मिलने
वारदात बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, भोला का गांव की ही एक युवती प्रियंका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियंका ने बुधवार को भोला को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। भोला देर रात प्रियंका से मिलने उसके घर पहुंच गया, दोनों एक कच्चे मकान में बातें कर रहे थे। तभी इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को लग गई। आक्रोशित परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की और कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी। इससे कमरे में बंद प्रेमी-प्रेमिका गंभीर रूप से झुलस गए।
इलाज के दौरान हुई दोनों की मौत
ग्रामीणों ने गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर होने के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन कानपुर पहुंचने से पहले ही युवती की भी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की और युवक-युवती के परिवार के 9 लोगों पर मामला दर्ज करने के बाद 4 को गिरफ्तार कर लिया।
क्या कहा आईजी चित्रकूट ने...
मामले की जानकारी देते हुए आईजी चित्रकूट के सत्यनारायण ने बताया की मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत करछा गांव के रहने वाले एक युवक व युवती को परिवारीजनों ने संदिग्ध अवस्था में देख लिया था, जिसके बाद दोनों परिवार वालों ने मिलकर युवक और युवती पर कुल्हाड़ी से हमला किया और बाद में कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। पूरे मामले में परिवार के 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications