युवती ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव पर चढ़ाई, मंत्र जाप करते हुए बेहोश

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनाकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक 16 साल की किशोरी ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को अर्पित कर दी। घटना के ग्रामीणों ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है कि किशोरी ने ऐसा क्यों किया। यह घटना पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मामला बांदा के बदौसा इलाके के भदालव गांव का है। गांव निवासी 16 वर्षीय गायत्री ने बुधवार की शाम भगवान शिव की पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद किशोरी ने किसी धारदार चीज अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दी। जीभ काटने से लहूलुहान हुई किशोरी शिव मंत्रों का जाप करते हुए मूर्ति के सामने लेट गई। इस बीच घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

मौके पर पहुंचे गांव के लोगों और किशोरी के परिजनों ने उसकी हालत देखी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर देर रात बदौसा पुलिस मंदिर पहुंची, किशोरी को बदौसा पीएचसी मे भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किशोरी की मां ने बताया कि गायत्री प्रतिदिन मंदिर जाती थी और पूजा करने के बाद घर वापस आ जाती थी। बुधवार की शाम भी वह पूजा करने मंदिर गई थी।

किशोरी की हालत खतरे से बाहर

किशोरी की हालत खतरे से बाहर

शिवलिंग पर जल चढ़ाने और अगरबत्ती लगाने के बाद उसने चाकू निकाला और देखते ही देखते उसने अपनी जीभ काटकर शिव प्रतिमा पर चढ़ा दी। यह देखकर पुजारी समेत वहां मौजूद गांव के अन्य लोग हक्के-बक्के रह गए। पुलिस के पहुंचने पर उसे पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, किशोरी ने जीभ क्यों काटी इस बात का जवाब घर वालों के पास भी नहीं हैं। लेकिन इलाके में अफवाहों का बाजार गरम है।

कोरोना की वजस के काटी थी जीभ

कोरोना की वजस के काटी थी जीभ

आज तक की खबर के मुताबिक, किशोरी ने खुद ही बताया कि उसने कुछ दिन पहले कोरोना से गांव की रक्षा के लिए शिव भगवान से ऐसी मन्नत मांगी थी। बताया कि वह कई दिनों से कोरोना की डरावनी खबरें सुन रही थी, उसके मन में कई दिनों से यह बातें चल रही थीं। उसने गांव की कोरोना से रक्षा करने की मन्नत मांगी। वहीं, गांव के ही स्कूल में लड़की के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली ने बताया कि वह कई दिनों से कह रही थी कि कोरोना से गांव को बचाने के लिए कुछ करना पड़ेगा, लेकिन मैंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+