यूपी में बांदा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत, 8 घायल
बांदा, मई 25: यूपी के बांदा में मंगलवार को एक भीषण हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसा बांदा-बिसंडा मार्ग पर ओरन से करीब तीन किलोमीटर पहले हुआ। ट्राली के नीचे लोगों के दबने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और ट्राली सीधी करके घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे परिवार के लोग
जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के करीब 35 लोग बेटे की शादी से पहले मामा के घर पर पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार की दोपहर परिवार के सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। बिसंडा-बांदा मार्ग पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर के बाद दूसरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रॉली पर बैठे चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की मदद से ट्राली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस ने एंबुलेंस से बिसंडा अस्पताल भिजवाकर भर्ती कराया है। शादी वाले घर के लोगों के साथ हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
चार लोगों की मौत, आठ घायल
बताया गया कि सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की ट्रैक्टर से भिड़ंत होने के बाद चालक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली खड्ड में पलट गई। ट्राली के नीचे लोगों के दबने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और ट्राली सीधी करके घायलों को बाहर निकाला। इस बीच चार लोगों की मौत हो गई। आठ घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है।












Click it and Unblock the Notifications