UP News: बिजली गुल होने पर घर के बाहर सोया था परिवार, आधी रात को नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई बेटी

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नाबालिग लड़की घर में रखे गहने और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। लड़की के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर तलाश करने की गुहार लगायी है।

UP Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से प्रेम प्रसंग गायक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बांदा जनपद में एक नाबालिक लड़की अपने परिजनों को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब उसके बारे में जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल बांदा जनपद के अतर्रा थाना अंतर्गत एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत किया है कि बीते दिनों बिजली गुल होने के चलते उनके परिवार के सदस्य रात में घर के बाहर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि 2 बजे परिवार के लोगों की जब नींद खुली तो पता चला कि उनकी नाबालिग बेटी गायब है।

daughter-eloped-with-lover-due-to-power-failure-in-up-banda

बेटी के गायब होने के बाद रात में ही लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद लोग घर में पहुंचे तो पता चला कि घर में रखे जेवर और नकदी रुपए भी गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो सुबह में अतर्रा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई।

गांव के युवक पर लगाया आरोप: परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक उनकी लड़की से चोरी छुपे मुलाकात करता था। जानकारी होने के बाद लड़की और लड़के के परिजनों द्वारा काफी समझाया गया था। समझाने के बाद दोनों मिलना जिला छोड़ दिए थे लेकिन अचानक ऐसा कदम उठा लिया जिसका किसी को यकीन नहीं था।

लड़की लड़का को समझाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़की की शादी किसी दूसरे जगह तय कर दी थी। लड़की नाबालिक से ऐसे में परिजनों द्वारा यह कहा गया था कि लड़की बालिग हो जाएगी उसके बाद जिस लड़के के साथ उसकी शादी तय की गई है उसके साथ शादी करा दी जाएगी।

वहीं लड़की गायब होने के बाद लड़की के परिजनों द्वारा लड़के के परिजनों से भी पूछताछ की गई तो लड़के के परिजन भी आक्रोशित हो गए। इस मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनाव जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। फिलहाल अतर्रा थानाध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम लगाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सर्विलांस और युवक के मित्रों से पूछताछ के आधार पर लड़के और लड़के की खोजबीन की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+