बांदा: सर्राफा व्‍यापारी की गोली मारकर हत्‍या, ज्‍वेलरी और कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

Banda News: बांदा। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। पुलिस को चुनौती देते हुए आएदिन हत्‍या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बांदा (Banda) जिले का है, जहां एक सर्राफा व्‍यापारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशि‍त परिजनों ने स्‍थानीय लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर चक्‍का जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बदमाशों की तत्‍काल ग‍िरफ्तारी की मांग की, जिस पर अधि‍कारियों ने कार्रवाई का आश्‍वासन देते हुए जाम खुलवाया।

Bullion trader shot dead in banda uttar pradesh

दुकान बंद कर घर जा रहा था सर्राफा व्‍यापारी

मामला फतेहगंज थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत जबरापुर में छोटा सोनी पुत्र शिवचरण सोनी सर्राफा व्‍यापारी था। मंगलवार की शाम छोटा अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था, तभी बघेलाबारी और जबरापुर के बीच में नट बाबा के कुछ अज्ञात बदमाशों ने छोटा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से छोटा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हत्‍या के बाद छोटा से लाखों रुपए के जेवरात और नगद रुपए लूट लिए। सरेशाम हत्‍या और लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशि‍त परिजनों ने इलाके के लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

पीड़ि‍त परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। परिजनों की मांग थी कि तत्‍काल बदमाशों की गिरफ्तारी कर उन्‍हें जेल भेजा जाए। उधर, सूचना पर पुलिस अधि‍कारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने की कोशि‍श की। पुलिस ने परिजनों को आश्‍वासन दिया कि बदमाशों को जल्‍द ही ग‍िरफ्तार कर ल‍िया जाएगा, इसके बाद जाम खुलवाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, जल्‍द ही खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+