Banda: 'कभी पकड़ते हैं हाथ, तो कभी..', राइफल की नोक पर बहू के साथ 'गंदी हरकत' करता था ससुर
Banda News: खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने सुसराल वालों पर शादी में दहेज न मिलने के कारण उसे प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुर जबरदस्ती मेरे कमरे में घुसकर राइफल की नोक पर छेड़खानी करता है, हाथ पकड़ता है।
इतना ही नहीं, वह गलत तरीके से छूने की कोशिश करते है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से कमजोर है तो वह अपने पिता से कुछ बोलता नहीं है। वहीं, अब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। यह मामला बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

नवविवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 6 मई को जिले के पैलानी थाना इलाके में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ससुराल पहुंचते ही ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और सोने की चैन मांगना शुरू कर दिया और न मिलने पर प्रताड़ित करना शुरू किया।
नवविवाहिता ने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि जिससे के साथ हुई शादी हुई है, वो मंदबुद्धि है। पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले यह बात उससे और उसके परिवार से छुपाई गई थी। पीड़िता ने बताया कि पति के मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसका ससुर उसपर गंदी नजर रखता है।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक दिन मैं जब अपने कमरे में सो रही थी तभी ससुर कमरे में आ गए। इस दौरान उन्होंने कमरा बंद कर दिया और फिर मुझ पर राइफल तानकर गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने ससुर का विरोध किया तो मुंह दबा दिया।
इस दौरान बंदूक सीने से सटा दी और कहने लगे कि इस घर में रहना है तो जो मैं कह रहा हूं वो करना पड़ेगा। इस बारे में जब मैंने अपने पति को बताया तो उन्होंने कुछ भी नहीं बोला। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकयक पर केज दर्ज कर लिया है और मदद का आश्वासन दिया है।
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ छेड़खानी, 498 ए, दहेत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications