बांदा: डिवाइडर से टकरा पलट गया सरसों के तेल का टैंकर, बाल्टी और टंकियों में उठा ले गए लोग

बांदा: डिवाइडर से टकरा पलट गया सरसों के तेल का टैंकर, बाल्टी और टंकियों में उठा ले गए लोग

सरसों के तेल से भरा एक टैंकर उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले में डिवाइडर टकरा कर पलट गया। जैसे ही टैंकर पलटने की जानकारी लोगो को हुई तो आसपास के लोग बाल्टी और ड्रम लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों में सरसों का तेल लूटने की होड़ मच गई। देखते ही देखते करीब 28 टन तेल बहने लगा, जिसे लोग उठा ले गए। इस तेल की कीमत करीब 43 लाख रुपए बताई जा रही है।

Banda News: Mustard oil tanker overturned

यह घटना बांदा जिले के सतना रोड़ स्थित महेंद्रगढ़-दादरी हाइवे के पास पाली गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सरसों के तेल से भरा टैंकर अचानक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में चालक और सह-चालक बाल-बाल बच गए। टैंकर चालक ने इस हादसे की जानकारी पुलिस और टैंकर मालिक को दी। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।

ट्रक ड्राइवर के मुताबिक, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों ने तेल निकालना जारी रखा। टैंकर जब खाली नहीं हुआ तब तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तेल ले जाना जारी रखा। जानकारी के मुताबिक, टैंकर में करीब 43 लाख लीटर तेल था। देखते ही देखते लोग बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथीन लेकर पहुंचे और उनमें सरसों का तेल लूटकर लेकर गए। इस दौरान ग्रामीण वहां से बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथिनों में पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नरैनी के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया, एक टैंकर पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन टैंकर पलटने के बाद लोग लाखों रुपए का सरसों का तेल बर्बाद हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+