Ballia: पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, दो मासूम बेटियों को लेकर दर-दर भटक रहा पिता
बलिया जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलिया की रहने वाली एक महिला अपनी दो बेटियों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बलिया में दो बेटियों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पत्नी की काफी खोजबीन करने के बाद जब उसके बारे में कहीं जानकारी नहीं मिली तो पति ने पुलिस से शिकायत किया।
पति के शिकायती पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बलिया जनपद के बैरिया थाने की पुलिस लापता पत्नी की तलाश कर रही है। वहीं दो मासूम बेटियों को लेकर पिता अपनी गायब हुई पत्नी को खोजने के लिए दर-दर भटक रहा है।
मासूम बेटियों और पति को छोड़कर गायब हुई पत्नी के मामले को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है। गांव वालों का कहना है कि मां इस कदर निर्दयी हो सकती है इसका किसी को उम्मीद नहीं था। गांव वालों को मासूम बेटियों के की परवरिश की चिंता सता रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला बलिया जनपद के बैरिया थाना अंतर्गत एक गांव का है। गांव की रहने वाली 27 वर्षीय एक महिला बीते दिनों घर पर अपनी दो मासूम बेटियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। पति सायं काल जब घर आया तो उससे इस बात की जानकारी हुई।
पहले तो उसने पत्नी के मायके में फोन किया इसके अलावा अन्य रिश्तेदारों से भी संपर्क किया लेकिन उसके बाद उसकी पत्नी बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पति का कहना है कि उसकी पत्नी चोरी छुपे किसी दूसरे युवक से बात करती थी और उसी के साथ भाग निकली है।
इस बारे में बैरिया थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि पति द्वारा अपनी गायब पत्नी की खोजबीन के लिए थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गायब पत्नी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, जल्द ही पत्नी को खोज निकाला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications