झांसी के बाद अब बलिया जेल में 160 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले, दुविधा में यूपी पुलिस

बलिया। उत्तर प्रदेश में झांसी की जिला ​जेल के बाद अब बलिया जेल में भी 100 से ज्यादा कैदियों पर कोरोना आ गया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के मुताबिक, यहां जिला कारागार में 160 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कारागार में 594 कैदियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था।

Watch: 160 prisoners in ballia district jail found infected with Coronavirus

अब संक्रमित कैदियों को जेल में तीन बैरकों में आइसुलेट किया जाएगा। जिलाधिकारी का कहना है कि 21 जुलाई को कुछ कैदियों की रेंडम सैम्पलिंग कराई गई थी, जिसमें 16 कैदी पाजिटिव पाए गए थे। उसके बाद इसके बाद फिर 22 तारीख को कुछ कैदियों की जांच कराई गई, जिसमें 12 कैदी पाजिटिव पाए गए। फिर 23 तारीख को कैदियों की जांच कराई गई, जिसमें 132 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

Watch: 160 prisoners in ballia district jail found infected with Coronavirus

इस प्रकार जिला जेल में कुल 160 कैदियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिन्हें जिला जेल में ही बने तीन बैरकों में आइसुलेट किया जाएगा और सभी कैदियों की सैम्पलिंग कराई जाएगी। बलिया जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि, जिला जेल में करीब 800 कैदी हैं। हालांकि, किसी भी कैदी की स्थिति गंभीर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+