लॉकडाउन के दौरान मदरसे में बुलाता था मौलवी, लड़के ने किया करतूत का खुलासा, गिरफ्तार

बलिया। देश भर में लॉकडाउन के चलते लोगों की आवाजाही बंद है। लेकिन वारदात थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 14 साल के लड़के से रेप का मामला सामने आया है। बच्चे से दुष्कर्म मामले में मदरसा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन लागू होने के बावजूद भी मदरसा संचालक बच्चे को पढ़ने के लिए मदरसे में बुलाया था।

पिछले 2 महीने से कर रहा था अप्राकृतिक रेप

पिछले 2 महीने से कर रहा था अप्राकृतिक रेप

हालांकि इससे पहले भी वह छात्र के साथ घिनौनी हरकत कर चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 14 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के मामले में मदरसे के संचालक वाजिद अली उर्फ मंजिल को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपित अली पर आरोप है कि वह मदरसे के छात्र के साथ पिछले 2 महीने से अप्राकृतिक रेप कर रहा था।

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

बीते 23 अप्रैल को भी उसने छात्र के साथ घिनौनी हरकत की थी। जब भी पीड़ित छात्र मदरसे संचालक को ऐसा करने से मना करता था तो वह जान से मारने की धमकी भी देता था। बीते बुधवार को पीड़ित के पिता थाने पहुंचे और मदरसा संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपित मौलवी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित मौलवी को किया गिरफ्तार

इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के बाद सभी तरह के शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। यहां तक की छात्रों को ट्यूशन पढ़ाने पर भी रोक लगाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+