up politics : 10 रुपये की सदस्यता में ओपी राजभर दे रहे 3 साल तक सुरक्षा की गारंटी, वीडियो हो गया वायरल

पार्टी की सदस्यता लेने पर ओपी राजभर पार्टी के सदस्यों को तीन साल तक उनकी सुरक्षा की गारंटी वारंटी देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर न केवल सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि चर्चा का विषय बन गया है।

up politics OP Rajbhar giving security guarantee for 3 years membership of 10 rupees video viral

राजनीतिक गलियारे से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पार्टी की सदस्यता लेने पर ओपी राजभर पार्टी के सदस्यों को तीन साल तक उनकी सुरक्षा की गारंटी वारंटी देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर न केवल सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में पार्टी की सदस्यता लेने के लिए ओपी राजभर अपने सभा मे आये लोगो से 10 रुपये की पर्ची कटवाने की बात भी कहते नज़र आ रहे है।

Recommended Video

    up politics : 10 रुपये की सदस्यता में ओपी राजभर दे रहे 3 साल तक सुरक्षा की गारंटी
    up politics OP Rajbhar giving security guarantee for 3 years membership of 10 rupees video viral

    10 रुपए की पर्ची, 3 साल सुरक्षा - ओपी राजभर
    दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ को तीन साल की वारंटी गारंटी देते ओमप्रकाश राजभर की यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया में रसड़ा पार्टी कार्यालय की बताई जा रही है । जहाँ वह अपनी पार्टी का सदस्यता अभियान महज तीन साल के लिए चला रहे है। वायरल वीडियो में ओपी राजभर कहते नज़र आ रहे हैं, "कि हम पैसा लेते है, सदस्यता शुल्क लेते है, उसके बदले में तीन साल तक कि गारंटी और वारंटी देते हैं।' बता दें कि ओपी राजभर की सुभासपा में सदस्य्ता के लिए आपको 10 रुपए की पर्ची कटवानी होगी, जिसकी वैलिडिटी 3 साल की होगी।
    आगे अपने ऑफर को समझाते हुए वह यह भी कहते हैं, 'कि तीन साल तक उनपर कोई भी मुसीबत आती है तो मुसीबत के वक्त अगर वह नही भी पहुंचे तो उनकी पार्टी के नेता आपके पास पहुंच कर आपकी मदद करेंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक योगी सरकार है तब तक कि गारंटी राजभर ले रहे है।

    up politics OP Rajbhar giving security guarantee for 3 years membership of 10 rupees video viral

    क्या योगी राज से जुडी है पर्ची की वैलिडिटी
    राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो की खूब चर्चा है। वायरल वीडियो में ओपी राजभर द्वारा किये जा रहे दावों को सीधे योगी राज से जोड़ कर देखा जा रहा है। यानी जब तक प्रदेश में योगी राज है, तब तक ओपी राजभर सुरक्षा की गारंटी ले रहे है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यहां तक कयास लगाया जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का बीजेपी से एक बड़ा समझौता हुआ है और आजकल ओमप्रकाश राजभर के सुर भी बीजेपी के सुर से मिलता जुलता नजर आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+