UP: BSP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- ताड़ी पीने से नहीं होगा कोरोना, गंगा जल से भी पवित्र है एक बूंद

Up Bsp chief Bhim Rajbhar on Coronavirus: बलिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर (Bhim Rajbhar) का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। भीम राजभर ने मंच से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को ताड़ी पीने की सलाह दे डाली। उन्होंने लोगों से कहा कि ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा। यही नहीं, भीम राजभर ने कहा कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी की बूंद है। भीम राजभर ने कहा कि राजभर समाज के लोग अपने बच्चों को ताड़ी पिलाकर ही परवरिश करते हैं।

Up Bsp chief Bhim Rajbhar says Drinking Palm Wine will not cause you corona

'ताड़ी में इम्युनिटी पॉवर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा'

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भीम राजभर पहली बार बलिया पहुंचे थे। रसड़ा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा भीम राजभर के बलिया आगमन पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान खुले मंच से लोगों को संबोधित करते हुए भीम राजभर ने कहा, राजभर समाज का मानना है कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी है। ताड़ी में इम्युनिटी पॉवर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा।

ओपी राजभर पर जमकर साधा निशाना

Recommended Video

    BSP प्रदेश अध्यक्ष Bhim Rajbhar का अजीबोगरीब बयान, ताड़ी पीने से नहीं होगा Corona | वनइंडिया हिंदी

    भीम राजभर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। भीम ने कहा कि कुछ लोग समाज के लोगों को बरगलाकर अपना हित साध रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को सम्मान बहुजन समाज पार्टी में ही मिला है। इस दौरान भीम राजभर ने 2022 में होने वाली विधानसभा चुनावों में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहते हुए कहा कि बहन मायावती ने हमारे समाज को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है। सुखदेव राजभर को विधानसभा की सर्वोच्च कुर्सी पर बिठाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+