VIDEO : बलिया में कैमरे के सामने खस्ताहाल सड़क के हालात बयां कर रहा था शख्स, पीछे ही पलट गया ई-रिक्शा
बलिया, 15 सितंबर: उत्तर प्रदेश में सड़कों की हकीकत बयां करता एक लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। बलिया में एक शख्स बदहाल सड़कों की हालत बता रहा था, तभी पीछे से निकल रहा एक ई-रिक्शा गड्ढे के चक्कर में पलट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सड़क के बीच बने हैं गड्ढे, भरा रहता है बारिश का पानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलिया शहर के बलिया-बांसडीह मार्ग पर पिछले 8 सालों से निर्माण कार्य चल रहा है। आधा-अधूरा काम होने की वजह से सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भी इन गड्ढों में भरा रहता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

कैमरे में सड़क के हाल बयां कर रहा था शख्स
इसको लेकर एक स्थानीय रिपोर्टर ने वहां रहने वाले एक शख्स से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी को इसकी चिंता नहीं और, सारे सौतेलेपन का व्यवहार कर रहे हैं। कैमरे के सामने वह बता रहे थे कि हर दिन 20 से आधिक रिक्शा पलट रहे हैं, लोगों के हाथ-पैर टूट रहे हैं, तभी पीछे एक ई-रिक्शा पलट जाता है।

बलिया की सड़क की पोल खोलता वीडिया कैमरे के हुआ कैद
सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटते ही वहां मौजूद लोग मदद के मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। कैमरे में सड़क के हाल बयां कर रहा शख्स भी मदद के लिए पहुंचता है। लोगों की मदद से ई-रिक्शा और उसमें बैठी सवारियों को उठा लिया जाता है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यूपी की सड़कों की पोल खोलता ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications