बलिया: बैठक में शख्स की गोली मारकर हत्या, CM योगी ने SDM, CO समेत मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक शख्स की भीड़ के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त शख्स को गोली मारी गई उस समय वहां एसडीएम और सीओ भी मौजूद थे। युवक को गोली लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी धीरेंद्र सिंह भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ बलिया के रेवती थाने में हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम, सीओ सहित सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए वहां मौजूद अफसरों के भूमिका की जांच के भी निर्देश दिए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

Recommended Video

    Ballia में बीच बैठक में हुई गोलीबारी में एक की मौत, BJP MLA के करीबी पर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    man shot dead in ballia sdm co and all police personnel suspended

    कोटे की दुकानों के आवंटन को लेकर बुलाई गई थी बैठक

    बलिया के ग्राम सभा दुर्जनपुर और हनुमानगंज की कोटे की दो दुकानों के आवंटन के लिए गुरुवार को पंचायत भवन पर बैठक बुलाई गई। इसमें एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। दुकानों के लिए चार स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया। जानकारी के मुताबिक, दुर्जनपुर की दुकान के लिए आम सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में दो समूहों मां सायर जगदंबा स्वयं सहायता समूह और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि जिसके पास आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र होगा वही मतदान करेगा।

    जयप्रकाश की चार गोलियां मारकर हत्या

    बताया जाता है कि एक पक्ष के पास तो आधार कार्ड था, लेकिन दूसरे पक्ष के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। इसी बात पर दोनों पक्षों के वाद-विवाद शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगा। इसी बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दुर्जनपुर के 46 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी गईं। जयप्रकाश को गोली चलते ही भगदड़ मच गई। घायल जयप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का आरोप भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पर लगा है। धीरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+