Ballia News: वृद्धा को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटने का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
बलिया में एक युवक द्वारा लात घूंसों से वृद्धा के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को बलिया पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्ता

Ballia जिले के बांसडीह रोड थाना अंतर्गत वृद्धा की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पानी का पाइप लगाते समय मारे पीटे
थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह द्वारा बताया गया कि बिगहीं गांव की रहने वाली 65 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी परशुराम द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि मकान की दीवार में पानी की पाइप लगाते समय उनके पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया जिसपर वृद्धा के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल तीसरा अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मना करते रहे आसपास मौजूद लोग
महिला का कहना है कि पानी की पाइप लगाते समय उनके पड़ोस के रहने वाले लोगों द्वारा उसका विरोध किया जा रहा था। महिला द्वारा विरोध करने पर उनके पड़ोसी गुस्सा हो गए और उन्हें मारने पीटने लगे। इस दौरान महिला जमीन पर गिर गई तो दबंगई युवक महिला को पैर से पीटने लगा। इस घटना का सात सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आसपास के अन्य लोगों द्वारा मारने पीटने वाले युवक को रोका गया। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी दूसरे शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया और वीडियो बनाने वाले ने ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications