बलिया: पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ हीरा गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में 24 अगस्त को हुई पत्रकार रतन सिंह हत्या केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत सिंह उर्फ हीरा को दबोचने में सफलता पाई है। आईजी कानून-व्यवस्था ज्योति नारायण ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। हलांकि प्रशांत के अलावा आरोपी अनिल सिंह की भी गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के मुताबिक, इस मामले में छह आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

Main accused in Ballia journalist Ratan Singh life lost nabbed

डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी की गई है और सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए की इनाम राशि देने की घोषणा की गई है। पत्रकार हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों की संपत्ति की कुर्की-जब्ती भी की जाएगी। गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रशांत से पुलिस आगे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास वह पिस्टल भी बरामद कर ली है जिससे 24 अगस्त को प्रधान के घर में धोखे से बुलाए गए पत्रकार रतन सिंह पर गोली चलाई गई थी। एसपी देवेंद्रनाथ ने गिरफ्तारी के बारे में कहा कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी प्रशांत एकौनी तिराहे पर है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक शख्स वहां से भागने लगा। पुलिस उसके पीछे गई तो उसने भागते हुए गोली भी चलाई। पुलिस ने उसको दबोचने में कामयाबी पाई। पूछताछ में उसने प्रशांत सिंह उर्फ हीरा के तौर पर अपनी पहचान बताई।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रशांत ने स्वीकार किया कि उसने पिस्टल से पत्रकार रतन सिंह की हत्या की थी। जमीनी विवाद और रंजिश की वजह से पत्रकार रतन सिंह को सोनू सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, तेज बहादुर सिंह, वीर बहादुर सिंह, मोती सिंह, सुशील सिंह, अनिल सिंह, और उदय सिंह ने मारपीट कर घायल किया था। उसने फिर रतन सिंह को गोली मार दी। आरोपियों में अरविंद सिंह प्रशांत का चाचा है और दिनेश सिंह उसका पिता है। पुलिस से बचकर वह वाराणसी भाग रहा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+