Ballia में Pawan Singh पर पत्थर फेंकने वालों की हुई पहचान, कार्यक्रम आयोजक ने दर्ज कराया केस

बलिया में कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह पर पत्थर फेंकने के मामले में दो लोगों के खिलाफ नगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Pawan Singh Ballia

भोजपुरी सुपर स्टार Pawan Singh के ऊपर Ballia जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्थर फेंकने वाले दो युवकों की पहचान कर ली गई है। इस मामले में कार्यक्रम के आयोजक विक्रांत सिंह द्वारा नगर थाने में 2 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। तरीके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नगरा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ballia Pawan Singh

स्टेज शो के दौरान फेंके गए थे पत्थर
दरअसल, बीते 6 मार्च को बलिया जिले के नगरा थाना अंतर्गत निकासी गांव के रहने वाले विक्रांत सिंह के भाई रणविजय सिंह के बहू भोज का कार्यक्रम चल रहा था। बहुभोज कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। रात में स्टेज पर पवन सिंह द्वारा गाना गाया जा रहा था इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पवन सिंह के ऊपर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने के बाद पवन सिंह ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया और पत्थर फेंकने वालों को खरी-खोटी भी सुनाई। कार्यक्रम स्थगित होने के बाद लाखों की संख्या में मौजूद प्रशंसकों में भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली। मौजूद लोगों ने कुर्सियां तोड़ दी और पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। बाद में किसी तरह हालात पर काबू पाया गया लेकिन पवन सिंह का कार्यक्रम नहीं हो सका।

इन दो लोगों पर दर्ज कराया गया नामजद मुकदमा
विक्रांत सिंह द्वारा पुलिस को दिए तहरीर में कहा गया है कि 6 मार्च को उनके घर पवन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के लिए उन्होंने एसडीएम से परमिशन भी लिया था ऑल स्टाफ कार्यक्रम में नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव के रहने वाले गणेश और हलधरपुर थाने के काहीनोरा गांव के रहने वाले अमरजीत यादव आदि 2 लोगों द्वारा पवन सिंह के ऊपर पत्थर फेंका गया था। विक्रांत सिंह द्वारा यह भी बताया गया है कि उनके गांव के रहने वाले दिव्यांशु चौहान द्वारा पत्थर फेंकने वालों की पहचान भी की गई है। दिव्यांशु चौहान द्वारा पहचान किए जाने के बाद ही उन्होंने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में विक्रांत सिंह की तहरीर के आधार पर नगरा थाने की पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 336 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य कलाकारों ने घटना को निंदनीय बताया
यह भी बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह के ऊपर हमला होने के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। पवन सिंह पर हमला किए जाने के मामले में भोजपुरी के जाने-माने स्टार खेसारी लाल यादव सहित कई अन्य कलाकारों द्वारा भी इस घटना को निंदनीय बताया गया। खेसारी लाल यादव ने कहा कि कोई भी कलाकार अपनी कला का कौशल दिखाने के लिए जाता है लेकिन यह गलत है कि कलाकार के ऊपर पत्थर फेंका जाए।

Recommended Video

      लाइव शो के दौरान पवन सिंह पर चला पत्थर, सिर में लगी चोट तो हमलावर को सामने से ललकारा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+