बलिया स्टेशन से GRP ने भारी मात्रा में कारतूस और देशी तमंचा बरामद किया, दो युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने भारी मात्रा में कारतूस और तमंचा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर कारतूस और तमंचा लेकर बिहार के छपरा में डिलीवरी देने जा रहे थे।
पकड़े गए दोनों युवकों से जीआरपी द्वारा पूछताछ की गई। वहीं रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में कारतूस और देसी तमंचा बरामद होने की सूचना मिलने के बाद लोग हैरान रह गए। जीआरपी द्वारा इस गिरोह से जुड़े लोगों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जीआरपी द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर संदिग्ध यात्रियों और उनके सामानों की चेकिंग की जा रही थी। जांच पड़ताल के दौरान ही जीआरपी की टीम ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से जीआरपी ने 315 और 32 बोर के 825 जिंदा कारतूस बरामद किया।
इसके अलावा उनके पास से देसी तमंचा भी बरामद किया गया। पकड़े गए एक युवक का नाम राशिद और दूसरे युवक का नाम रंजीत कुमार बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपी जौनपुर के रहने वाले हैं। जीआरपी की पूछताछ में दोनों ने बताया कि कारतूस और देसी तमंचा लेकर बिहार के छपरा में देने जा रहे थे।
जौनपुर के शुभम सिंह का नाम भी आया सामने
जीआरपी द्वारा पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि जौनपुर के रहने वाले शुभम सिंह ने उनको कारतूस और देसी तमंचा दिया था। देसी तमंचा और कारतूस लेकर दोनों ट्रेन से ही छपरा में डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे।
दोनों द्वारा यह भी बताया गया कि इसके पहले भी दोनों ट्रेन के ही माध्यम से छपरा में हथियारों की डिलीवरी देने के लिए जा चुके हैं। फिलहाल पकड़े गए रंजीत कुमार और राशिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया गया। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications