बलिया: स्कूल में बज रहा था 'रंग दे बसंती चोला' और महिला प्रधान को पीट रहे थे दबंग - Video Viral

बलिया के फेफना इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान दबंग लोगों ने गांव की महिला प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला प्रधान द्वारा पुलिस से शिकायत की गई जिसपर पुलिस ने तीन लोगों

बलिया, 19 अगस्त: बलिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस पर्व पर प्राइमरी स्कूल में झंडारोहण करने पहुंची महिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देखने से पता चल रहा है कि प्राइमरी स्कूल में साउंड सिस्टम द्वारा 'मेरा रंग दे बसंती चोला' नामक गाना बज रहा है और उसी दौरान दबंग लोग महिला ग्राम प्रधान को मार पीट रहे हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस के साथ ही अन्य आला अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

झंडारोहण के दौरान हुई मारपीट

झंडारोहण के दौरान हुई मारपीट

मामला बलिया जिले के फेफना इलाके के आराजीमाफी गांव का है। ग्राम प्रधान कलावती देवी को प्राथमिक स्कूल पर झंडारोहण करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कलावती देवी जब स्कूल में झंडारोहण करने पहुंची तो वहां पर पहले से ही मौजूद गांव के दबंग लोगों को यह बात नागवार गुजरी। दबंग लोग कलावती के साथ मारपीट करने लगे। बीज बचाव करने के लिए पहुंचे लोगों के साथ भी दबंगों ने मारपीट किया।

एक तरफ रंग दे बसंती चोला दूसरी तरफ मारपीट

एक तरफ रंग दे बसंती चोला दूसरी तरफ मारपीट

चौंकाने वाली बात यह भी है कि जिस समय दबंग लोगों द्वारा महिला ग्राम प्रधान को मारा पीटा जा रहा था उस दौरान साउंड सिस्टम से 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाना बजाया जा रहा था। वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, और वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मारपीट के मामले में कलावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान कलावती देवी द्वारा एसपी और जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई। कलावती देवी का आरोप है कि गांव के दबंग लोग आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दबंगों द्वारा 15 अगस्त को भी मारपीट कर छेड़खानी का प्रयास किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+