योगी सरकार ने बर्खास्त किए फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले टीचर, लौटानी होगी सैलरी
बलिया। उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने फर्जी डिग्री के सहारे सरकारी शिक्षक बनी दो महिलाओं को बर्खास्त कर दिया है। ये महिलाएं बलिया जिले में सेवारत थीं। एक दशक से भी ज्यादा समय से नौकरी कर रही थींं। महिलाओं पर आरोप थे कि उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरी पाई। अब सरकार ने दोनों को न केवल बर्खास्त किया है, बल्कि उन्हें नौकरी के दौरान मिली तनख्वाह भी लौटाने के आदेश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र गुप्ता के मुताबिक, दोनों शिक्षिकाओं से नियुक्ति के दिन से वेतन की वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

गुप्ता ने शिक्षिकाओं की पहचान उजागर करते हुए कहा कि जिन दो महिला शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है उनके नाम मीना यादव और पूनम यादव हैं। मीना यादव भीकमपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका है। सरकारी नौकरी पाने के लिए उसने 10वीं और 12वीं की फर्जी मार्कशीट जमा की थी। वह 2005 से बतौर शिक्षिका नौकरी कर रही थी।
दूसरी शिक्षिका पूनम यादव है, जो कि पिंडहारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रही थी। पूनम ने अपने ही नाम की किसी अन्य महिला के दस्तावेज जमा करके नौकरी पाई थी। वह 2009 में शिक्षिका बनी। इन दिनों वह आजमगढ़ जिले में तैनात थी। उसे भी अपनी सैलरी लौटानी होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications