Love Affair: बलिया में प्रेमी के सामने प्रेमिका ने काटा गला, वाराणसी किया गया रेफर

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमिका अपने प्रेमी के सामने ही ब्लेड से गला काट ली

बलिया जिले से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के सामने ब्लेड से अपना गला काट ली। युवती द्वारा गला काटने के बाद वहां हड़कंप मच गया। जानकारी होने के बाद परिजन उसे लेकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए, जहां पर प्राथमिक उपचार करते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में भी इलाज करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

प्रेमी से बातचीत के समय हुई कहासुनी

प्रेमी से बातचीत के समय हुई कहासुनी

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के नगरा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने गांव के बगल में स्थित दूसरे गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम करती है। मंगलवार को सायं पांडेपुर में स्थित मंदिर के पीछे प्रेमी-प्रेमिका रास्ते पर खड़े होकर बात कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी देर तक दोनों आपस में बातचीत करते रहे थे, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते प्रेमिका ने अपने पर्स में से ब्लेड निकाला और अपने गले पर वार कर लिया। वार करने के बाद उसके गले से रक्त स्राव होने लगा उसके बाद वहां मौजूद उसका प्रेमी चीखने चिल्लाने लगा।

युवती के परिवार में मची कोहराम

युवती के परिवार में मची कोहराम

गला कटने के चलते घायल युवती को तत्काल नगरा पीए पर पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा तत्काल युवती का प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद वहां पर भी डाक्टरों ने युवती का उपचार किया और फिर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया पुलिस का वाराणसी में युवती का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से नहीं की गई शिकायत

पुलिस से नहीं की गई शिकायत

इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि अभी तक लड़की के परिजनों या संबंधित लोगों द्वारा पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+