Ballia News : गड़हा महोत्सव में इस साल रवि किशन, निरहुआ, आम्रपाली सहित भोजपुरी के दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

Ballia जिले के भरौली घाट पर 5 नवंबर को आयोजित होगा गड़हा महोत्सव, रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ व आम्रपाली दुबे सहित कई दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

Ballia में गड़हा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। आयोजन समिति द्वारा इसका पोस्टर जारी करते हुए बताया गया कि कोरोना काल के कारण दो साल कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। दो साल बाद यह कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें सांसद रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ ही भोजपुरी के कई स्टार भी शामिल होंगे। यूपी और बिहार के सीमा पर स्थित भरौली घाट पर आयोजित होने वाले इस गड़हा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार से भी काफी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। लाखों दर्शकों की मौजूदगी में कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्‍तुती दी जाती है।

भोजपुरी अभिनेता गोपाल राय ने जारी किया पोस्टर

भोजपुरी अभिनेता गोपाल राय ने जारी किया पोस्टर

अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से जुड़े गड़हा विकास मंच के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कोरोना काल के चलते सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दिए जाने के कारण यहां पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। ऐसे में कोरोना काल के बाद आयोजित होने वाले इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के लोग जुट गए हैं और तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बुधवार को भोजपुरी अभिनेता सिंगर गोपाल राय द्वारा इसका पोस्टर जारी करते हुए बताया कि आगामी 5 नवंबर को शाम 5 बजे से गड़हा महोत्‍सव आयोजित होगा।

साल 2001 से हर साल आयोजित होता रहा है कार्यक्रम

साल 2001 से हर साल आयोजित होता रहा है कार्यक्रम

भोजपुरी अभिनेता, गायक और कलाकारों के लिए साल 2001 से यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि हरिशंकर राय की स्मृति में यह गड़हा महोत्सव किया जाता है। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार के भोजपुरी के कलाकार जुटते हैं। महोत्सव में जहां छोटे कलाकारों के प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने की पहचान मिलती है वहीं दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी के चलते काफी संख्या में दर्शक भी पहुंचते हैं। लाखों दर्शकों की मौजूदगी में कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्‍तुती दी जाती है।

शिल्पी राज आम्रपाली दुबे और विजय चौहान भी होंगे शामिल

शिल्पी राज आम्रपाली दुबे और विजय चौहान भी होंगे शामिल

आयोजन समिति द्वारा जारी लिस्ट में बताया गया कि कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन व दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा भरत शर्मा व्यास, गोलू राजा, मोहन राठौर, आलोक कुमार, प्रवेश लाल यादव, मनोहर सिंह, प्रणव सिंह कान्हा, अमित रंजन, विजय चौहान सहित अन्य गायक व कलाकार मौजूद रहेंगे। इसी तरह गायिकाओं में शिल्पी राज, आर्य नंदिनी, अलका सिंह, अनुपमा यादव, राधा श्रीवास्तव, डिंपल सिंह और अनुभा राय भी अपना अभिनय प्रस्तुत करेंगी। वहीं अभिनेत्रियों में आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, ऋतु सिंह और डिंपल सिंह भी मंच पर अपना अभिनय प्रस्तुत करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+